A UNIT OF MAHAVIR COMPUTERS
STUDENT HELPLINE : 09931083325

कंप्यूटर नेटवर्किंग कि जानकारी

Introduction to Computer Networking


कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network)-

कंप्यूटर नेटवर्क एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में इस प्रकार जोड़ा जाता है की, वे आपस में डेटा और अन्य संसाधन आपस में साझा कर सकें|

नेटवर्क से जुड़ें कंप्यूटर के बीच आप फाइल्स को जल्दी और आसानी से साझा कर सकते है| साथ ही नेटवर्क से जुड़ें अन्य संसाधन जैसे- प्रिंटर, स्कैनर का भी प्रयोग कर सकते है|



नेटवर्क के प्रकार

Types of Network


नेटवर्क के निम्न प्रकार होते है-

  1. लोकल एरिया नेटवर्क- लैन (Local Area Network-LAN)- यह एक छोटा कंप्यूटर नेटवर्क है, इस नेटवर्क का एरिया सीमित होता है| जैसे- घर या छोटे ऑफिस का नेटवर्क| इस प्रकार के नेटवर्क ईथरनेट तकनीक पर आधारित होते है| इस नेटवर्क का आकार छोटा होता है, पर डेटा ट्रान्सफर स्पीड बहुत ही तेज होती है|
  2. नोट- आज के समय में, लोकल एरिया नेटवर्क वायरलेस तकनीक पर भी उपलब्ध है| जिसमे ईथरनेट वायर के बदले राऊटर का प्रयोग किया जा रहा है] जिसे सभी कंप्यूटर में लगे वाई-फाई से कनेक्ट किया जाता है| वायरलेस तकनीक ईथरनेटतकनीक से आसान और कम खर्चीला होता है| अभी इसी का प्रचलन अधिक है|

    वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क का चित्र
  3. वाइड एरिया नेटवर्क- वैन (Wide Area Network-WAN)- इस नेटवर्क में कंप्यूटर आपस में लीज्ड लाइन या स्विच सर्किट के मदद से जुड़ें होते है| इस प्रकार के नेटवर्क का एरिया बहुत ही बड़ी होती है| जैसे- पुरें एक शहर, देश या महादेश में फैला नेटवर्क| इन्टरनेट इसका एक अच्छा उदाहरण है| बैंकों के ATM वाइड एरिया नेटवर्क से ही जुड़ें होते है|
  4. वाइड एरिया नेटवर्क का चित्र
  5. मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क-मैन (Metropolitan Area Network-MAN)- इस नेटवर्क में एक शहर के भीतर ही दो या दो से अधिक एरिया नेटवर्क आपस में जुड़ें होते है| राऊटर, स्विच और हब्स मिलकर एक मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क का निर्माण करते है|
मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क का चित्र

Please Follow and Like us: